फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में ग्रामीण स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव की महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। पोषण के विषय पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारा आहार साफ-सुथरा होना चाहिए। उन्होंने मौसम के अनुसार ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही, अंकुरित दालों और मोटे अनाज का भरपूर मात्रा में सेवन करने को भी कहा। बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया। कहा कि मौसम बदलने पर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों के मौसम में गर्म पानी ज्यादा मात्रा में पीएं और ठंडी चीजों का प्रयोग न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें