फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर को स्वास्थ्य जागरूकता का केंद्र बनाएं : पारुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जन आरोग्य समिति की बैठक में केंद्र में शेड निर्माण का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किया गया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। रायपुर मैदान स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (पीएचसी) परिसर में मंगलवार को जन आरोग्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जन आरोग्य समिति के चेयरमैन कृष्ण पाल शर्मा ने की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्य सचिव डॉ. पारुल ठाकुर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, संचालित योजनाओं और भविष्य की आवश्यकताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में प्रधान रीता देवी, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता विक्रमा, सुपरवाइजर मधु सुमन, सुरेश कुमार, विक्रम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। चेयरमैन कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर को केवल इलाज का केंद्र ही नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य जागरूकता का केंद्र भी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि परिसर में स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए शीघ्र ही पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में बैठने के लिए शेड निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके लिए जनभागीदारी के माध्यम से सहयोग जुटाने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित जांच, टीकाकरण तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें