फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने, खेलने और मनोरंजन का बनाएं टाइम टेबल : सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल रायपुर सहोड़ा में शिक्षाविद बच्चों को दिए भविष्य के टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। शिक्षाविद सतीश शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोड़ा के विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने 24 घंटे का टाइम टेबल तय करना चाहिए। अध्ययन कार्य के साथ-साथ खेलकूद और कुछ समय मनोरंजन के लिए रखना चाहिए। खेलकूद गतिविधियों और मनोरंजन से हमें नई ऊर्जा की प्राप्ति होती है, जो हमें अध्ययन में सहायक होती है। इसलिए बिना टाइम टेबल के विद्यार्थी को वह सफलता नहीं मिल पाती, जिसकी वह अपेक्षा रखता है। विद्यार्थी जीवन हमारे समूचे जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इसी पड़ाव को पार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। जो विद्यार्थी जीवन में तप, तपस्या और त्याग के मार्ग पर चलते हुए अध्ययन करते हैं उनका शेष जीवन आनंदपूर्वक बीतता है। योग विद्यार्थी जीवन को आनंदपूर्वक बताते हैं उनका शेष जीवन कठिन परिस्थितियों में बीतता है। इसलिए हमें विद्यार्थी जीवन में सुख का त्याग कर कठिन परिश्रम करते हुए अध्ययन करना चाहिए, ताकि शिक्षा ग्रहण करके हम अपने शेष जीवन को आनंद में व्यतीत कर सकें। समाज में नशे से लोगों को दूर रहने के लिए हम सबको मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए और नशे के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागृत करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें