फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लेक्चरर संघ की बड़ी जीत, 267 को मिली स्थायी प्रिंसिपल पदोन्नति

Wed, 31 Dec 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लंबे इंतजार के बाद 267 लेक्चररों को स्थायी रूप से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत किए जाने संबंधी सूचना जारी होने पर पूरे शिक्षक वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस निर्णय पर हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ (एचपीएसएलए) जिला ऊना ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है। एचपीएसएलए ऊना इकाई के अध्यक्ष शशि सैनी, महासचिव संजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार व यशपाल, उपाध्यक्ष मंजीत सोनी तथा जिला प्रेस सचिव सतीश कालिया ने संयुक्त बयान में कहा कि यह फैसला लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने वाला है, जिससे स्कूलों में प्रशासनिक मजबूती और शैक्षणिक स्थिरता आएगी। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि स्थायी प्रिंसिपलों की नियुक्ति से विद्यालयों की कार्यप्रणाली सुचारू होगी और शिक्षण गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने इस निर्णय को योग्य, अनुभवी और समर्पित शिक्षकों के सम्मान की दिशा में सरकार का साहसिक व दूरदर्शी कदम बताया। संघ ने हेडमास्टर कैडर से पदोन्नत हुए सभी प्रिंसिपलों को भी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय पूरे शिक्षा समुदाय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। संघ पदाधिकारियों ने आशा जताई कि भविष्य में भी इन सभी का एचपीएसएलए को सदैव सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें