इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पंचायत इंदपुर के गांव धन्तौल में देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से काटे गए खैर के 54 मोच्छे बरामद किए हैं। खैर के मोच्छे धन्तौल के जंगल में एक नाले के पास पेड़ों को काटकर छिपाकर रखे गए थे। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खैर के पकड़े गए मोच्छों को मौके पर ही वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना इंदौरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगामी कार्रवाई जारी है।