फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तरसूह में पंखे से लटका मिला युवक

Fri, 23 Jan 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत तरसूह गांव में मुस्लिम समुदाय के युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक पेंटर का काम करता था। एसएचओ संजीव कुमार के अनुसार दानिश अली निवासी आलियागंज सिगनखेड़ा, रामपुर, उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई आजम अली तरसूह में क्वार्टर लेकर रह रहा था। उसने अपने किराये के कमरे में फंदा लगा लिया है। उन्होंने कहा कि शव का निरीक्षण किया तो शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें