फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में मक्की, चरी और बाजरा का बीज विक्रय केंद्र पहुंचा

Fri, 21 Jun 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा के कृ​षि विषवाद विशेषज्ञ सतपाल धीमान। संवाद
विज्ञापन
सतपाल धीमान ने कहा अनुदान पर बीज लें किसान
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के किसानों को कृषि बीज सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वीरवार को उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान ने इस संबंध में जानकारी दी है। डॉ. सतपाल धीमान ने कहा कि बुधवार को क्षेत्र में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। प्रचंड गर्मी से भी राहत मिली है। किसानों ने भी राहत की सांस ली है। किसानों को मक्की की बिजाई के लिए अभी बारिश का इंतजार करना होगा। जैसे ही एक और भारी बारिश हो जाती है, तो किसान तुरंत मक्की, चरी, बाजरा सहित अन्य फसलों की बिजाई शुरू कर देंगे। डाॅ. सतपाल धीमान ने बताया कि क्षेत्र के किसान जल्द से जल्द बंगाणा कृषि विक्रय केंद्र से यह बीज सब्सिडी पर ले सकते हैं, ताकि किसान समय रहते इन फसलों की बिजाई कर सकें और इनकी पैदावार का लाभ भी लें। संवाद
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें