फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 25-26 जून को

Fri, 21 Jun 2024 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर की ओर से 100 पद सिक्योरिटी गार्ड के पुरुष वर्ग में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 जून को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 26 जून को उपरोजगार कार्यालय अंब में होगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा उंचाई 168 सेंटीमीटर होना अनिवार्य की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 16,500 से 19,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाणपत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनोफाइड, आधार कार्ड नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाणपत्र और बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें