फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महाशिवरात्रि की रहेगी धूम, आज होगी रात्रि चार पहर की पूजा

विज्ञापन
​शिव मंदिर अरनियाला में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु।- संवाद - फोटो : स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन आते ही बोगियों में सवार होने को जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सुबह 3:00 बजे खुल जाएंगे शिवालय, श्रद्धालु सुबह 04:00 बजे से कर सकेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के लिए सजे जिलेभर के मंदिर, प्राचीन और पांडवकालीन मंदिरों में होगी विशेष पूजा
टाहलेश्वर महादेव मंदिर में निकलेगी भोले की बरात, पार्वती संग होगा विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलेभर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम है। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से मंदिरों की सजावट की गई है। शिवरात्रि के लिए शिवालय चमक उठे हैं। वहीं, लोगों में भी महाशिवरात्रि के लिए खासा उत्साह है। जलाभिषेक और उपवास रखकर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करेंगे। सुबह 3:00 बजे ही मंदिरों के कपाट खुल जाएंगे। विशेष पूजा के बाद भक्त सुबह 4:00 बजे से जलाभिषेक कर सकेंगे। जिले के छोटे-बड़े, प्राचीन एवं पांडवकालीन मंदिरों में विवाह कथा सुनाई जाएगी। वहीं, भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर रात्रि चार पहर की पूजा होगी। जिले के प्राचीन विख्यात मंदिरों में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से मंदिरों में पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात को सुचारु रखने के लिए मौके पर जवान तैनात रहेंगे। कतारों में लगकर भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे। महादेव मंदिर कोटला कलां, बनौड़े महादेव मंदिर, द्रोण मंदिर शिवबाड़ी और ध्यूंसर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। वहीं, मंदिरों में रात्रि चार पहर पूजा होगी। टाहलेश्वर महादेव मंदिर टाहलीवाल में भोलेनाथ की बरात निकलेगी। माता पार्वती के संग भोलेनाथ के पूरे रीति-रिवाजों के साथ फेरे होंगे। पंडित अग्नि के समक्ष भोलेनाथ और माता गौरी का विवाह पढ़ेंगे।
रात 7:00 बजे से होगी चार पहर की पूजा
धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते है और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। इसके साथ ही भोलेनाथ को अतिप्रिय बेलपत्र, अक, धतूरा और भांग अर्पित करने की भी परंपरा है। सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बुधवार को रात्रि चार पहर पूजा रात 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक होगी। पहले पहर की पूजा रात 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक, दूसरे पहर की पूजा रात 10:00 बजे से रात 1:00 बजे, तीसरे पहर रात 1:00 बजे से सुबह 4:00 बजे, चौथे पहर की पूजा सुबह 4:00 बजे से सुबह 7:00 बजे के बीच होगी। इस दौरान भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान की पूजा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का पंचामृत यानी दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर निकाली शोभायात्रा, भक्तों ने किया गुणगान

ऊना। प्राचीन शिव मंदिर अरनियाला में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर मंगलवार को शोभायात्रा एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। बाबा बाल आश्रम कोटला कलां से सुबह 11:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण की पालकी की अगुवाई में भक्तों ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान राधा-कृष्ण, शिव- पार्वती की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। भक्तों ने हर-हर महादेव, राधे-कृष्ण के जयकारे लगाए। दोपहर 12:00 बजे शिव मंदिर में संकीर्तन किया गया। संत बाबा बाल ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। इस दौरान माएं नी शिव शंकर लगदा बड़ा प्यारा.. भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। बुधवार और वीरवार को सुबह 10:00 बजे से संकीर्तन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें