फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निम्न रक्तचाप की समस्या को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने हरोली में जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास समिति की ओर से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच कर रही है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी भी दे रही है। टीम ने रविवार को हरोली में लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इस सप्ताह गांव बालीवाल, कुठार, पोलियां, बाथू, सिंगा और पूबोवाल में 489 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और 178 लोगों के लैब टेस्ट किए गए। अभियान में डॉ. प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, रुचि व निहाल सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे। बताया कि मई में कुल 1800 लोगों की जांच और 1190 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। डॉ. प्रदीप कुमार और टीम ने ग्रामीणों को निम्न रक्तचाप की समस्या को लेकर भी जागरूक किया। विशेषज्ञों ने बताया कि आजकल लोग हाई बीपी को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन लो बीपी भी उतना ही खतरनाक हो सकता है। यदि बीपी 90/60 से नीचे चला जाए तो व्यक्ति को चक्कर आ सकते हैं, धुंधलापन महसूस हो सकता है, थकावट व बेहोशी भी हो सकती है। यदि किसी को अचानक कमजोरी, चक्कर या धुंधलापन हो तो तुरंत बीपी की जांच कराएं। यह समस्या जितनी सामान्य लगती है, उतनी ही गंभीर हो सकती है। समय रहते जागरुकता और सही जानकारी से हम कई परेशानियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

बाक्स

शरीर में पानी की कमी, विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड की कमी, ज्यादा देर खड़े रहना, दवाइयों का प्रभाव, दिल की समस्या या मानसिक तनाव है तो व्यक्ति को लेटाएं और पैरों को ऊंचा रखें। थोड़ा नमक, नींबू पानी, किशमिश या तुलसी का रस दें। गुनगुनी चाय या कॉफी भी तुरंत राहत दे सकती है। तुलसी और शहद का सेवन, रात को भीगी किशमिश सुबह खाना, नमक और नींबू पानी का सेवन, दिनभर थोड़ा-थोड़ा खाएं, अधिक पानी, अनार, चुकंदर, नारियल पानी लें। योग, प्राणायाम करें, 7-8 घंटे की नींद लें और नियमित हल्का व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें