बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से समसामयिकी विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस व्याख्यान का विषय अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का प्रभाव रहा। मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की ओर से लगाया गया यह टैरिफ न केवल द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को प्रभावित करेगा, बल्कि भारत की विदेश नीति और उसके वैश्विक साझेदारों के साथ संबंधों पर भी असर डालेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका, रूस और चीन के साथ त्रिकोणीय समीकरण में भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष अंकिता मनकोटिया, उपाध्यक्ष तनु ठाकुर, सह सचिव दिया शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व संकाय सदस्य ऑनलाइन उपस्थित रहे। इस अवसर पर तनु ठाकुर, अंकिता ठाकुर, तन्वी और पार्वती ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे।