ऊना। लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में लोकसभा चुनावों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मतदाताओं को तैयार करने के लिए मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें महाविद्यालय एनएसएस इकाई और ईएलसी क्लब के द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। इसके तहत महाविद्यालय परिसर से लालसिंगी बस स्टैंड तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को महाविद्यालय प्राचार्य अरुणा भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में छात्राओं ने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारे लगाए। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रोगाम ऑफिसर ममता पठानिया और ईएलसी क्लब अधिकारी प्रोफेसर मदन लाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस रैली में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई और ईएलसी क्लब की लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया। संवाद