फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली में निचला पंडोगा नई पंचायत बनेगी, लोगों से आपत्तियां मांगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा व निचली पंडोगा पंचायतों में अलग-अलग होंगे चुनाव
विज्ञापन

पंडोगा में 2,500 और निचला पंडोगा में 1,500 मतदाता होंगे


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के हरोली क्षेत्र में निचला पंडोगा नई पंचायत के रूप में स्थापित होगी। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और लोगों से 25 दिसंबर तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। पंडोगा के बाशिंदे लंबे समय से निचला पंडोगा को अलग पंचायत बनाने की मांग कर रहे थे। नई पंचायत बनने के बाद पंडोगा और निचला पंडोगा अलग-अलग पंचायतों के रूप में चुनावों में हिस्सा लेंगे। पंडोगा पंचायत बड़ी पंचायतों में शामिल है, जिसमें कुल 4,000 मतदाता हैं। क्षेत्र कुटलैहड़ विधानसभा के त्यूड़ी से लेकर पंजाब क्षेत्र के वनखंडी तक फैला हुआ है। निचला पंडोगा के लोगों को अब तक अपने कामकाज के लिए लगभग चार किलोमीटर दूर पंडोगा पंचायत पहुंचना पड़ता था। नई पंचायत बनने के बाद लोगों को सुविधा मिलेगी।
पंचायती राज चुनाव से पहले सरकार ने पंडोगा पंचायत को दो भागों में बांटने की अधिसूचना जारी कर दी है। पुनर्गठन के बाद पंडोगा में 2,500 और निचला पंडोगा में 1,500 मतदाता होंगे। दोनों पंचायतों में अब विकास कार्य तेज गति से होंगे।
विज्ञापन

कुटलैहड़ के तीन वार्ड अलग पंचायतों में मर्ज
पंचायती राज विभाग कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तीन वार्डों को अलग पंचायतों में मर्ज करने का प्रस्ताव कर रहा है। इसके तहत बल्ह पंचायत के वार्ड परनोलियां और सन्हाल को टीहरा पंचायत में शामिल किया जाएगा। धुंधला पंचायत के दो वार्ड बैरियां और हटली को धतोल पंचायत में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन




पंडोगा में निचला पंडोगा नई पंचायत के गठन और कुटलैहड़ के तीन वार्डों को अलग पंचायतों में जोड़ने की अधिसूचना जारी की गई है। इन क्षेत्रों के लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। -श्रवण कश्यप, जिला पंचायत अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें