फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शम्भू बैरियर में मारपीट के बाद की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की चेन, 1.20 लाख की नकदी और आई फोन ले गए
विज्ञापन

शंभू बैरियर के पास अज्ञात व्यक्तियों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के शंभू बैरियर के पास मारपीट और लूटपाट की एक गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित आकाश कालिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 3 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:55 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी सोने की चेन, 1,20,000 नकद और एक आईफोन 15 प्लस लूट लिया। आकाश कालिया ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में अपने भाई आशिम कालिया, रितेश कालिया, गोविंद कालिया और आर्यन कालिया के साथ जा रहे थे। वह अपनी दुकान बंद करके भाई को छोड़ने निकले थे। शंभू बैरियर के पास लगभग 15–20 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उनके कीमती सामान और नकदी को लूट लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एचसी हरजिंद्र पाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना की पुष्टि एसपी ऊना अमित यादव ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें