फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आभा आईडी कार्ड बनने पर भी अस्पतालों के बाहर लबीं कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को नहीं मिल पा रहा आभा आईडी कार्ड से पर्ची बनाने सहित अन्य लाभ
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिले के अन्य बड़े अस्पतालों में मरीज परेशान

पर्ची के लिए एक घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आभा आईडी कार्ड बनाने के बावजूद अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को भारत सरकार की ओर से शुरू की गई इस मुहिम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बाकायदा आभा आईडी कार्ड से पर्ची बनाने की सुविधा लोगों को प्रदान की गई है। इसके माध्यम से उपचार करवाने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे मरीज पर्ची काउंटर में लाइनों के झंझट से निजात पाने के लिए घर बैठकर ही आभा आईडी कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से पर्ची बना सकते हैं। लेकिन, अभी भी जागरूकता के अभाव में लोग अस्पतालों में पर्ची काउंटर के बाहर कतारों में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का पर्ची बनाने के लिए इंतजार करते नजर आए हैं। विभाग ने सरकार के निर्देशों के तहत इस मुहिम को क्षेत्रीय अस्पताल से लेकर सिविल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक लागू करने की हामी तो भर दी है लेकिन वर्तमान में लोग इस सिस्टम के तहत पर्ची बनाने और सहजता से अस्पतालों में उपचार करवाने का फायदा लेते नजर नहीं आए हैं। लोगों को कई घंटे पर्ची बनाने और उसके बाद ओपीडी में पहुंचने तक इंतजार करना पड़ता है। मरीज डॉक्टरों से परामर्श करने के बाद कई प्रकार के टेस्टों के लिए दोबारा से अस्पताल के चक्कर काटने के लिए अगले दिन आने को मजबूर होकर रह गए हैं। इस बारे में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया का कहना है कि सरकार के निर्देशों के तहत विभाग ने आभा आईडी कार्ड के माध्यम से घर बैठे ही उपचार करवाने से पहले पर्ची बनाने की सुविधा प्रदान की है। फिर भी लोग जागरूकता के अभाव में इस सुविधा का लाभ उठाते नजर नहीं आ रहे हैं। जिले में क्षेत्रीय अस्पताल से लेकर सिविल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आभा आईडी कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य 70 फीसदी पूरा हुआ है। बाकी इस दिशा में कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें