फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मानव सेवा समिति के शिविर में 32 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मानव सेवा समिति खुरवाई की ओर से बुधवार को स्थानीय सामुदायिक भवन में चौथे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 32 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का उद्घाटन लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री के प्रबंधक एवं समाजसेवी योगराज योगी ने किया। जबकि, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष एवं जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ने की। शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें रक्तदान के लिए हरी झंडी दी। समिति के सचिव ने बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा ने 41वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की, जबकि उनके बेटे राहुल शर्मा ने भी नौवीं बार रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें