फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह से ही पर्ची काउंटर और ओपीडी के बाहर लगीं लंबी कतारें

Fri, 17 Apr 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे हुए मरीज व साथ आए हुए लोग।संवाद - फोटो : उर्रा-हरखापुर मार्ग पर काली कोट मंदिर के निकट धू-धू कर जलती कार।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची, प्रबंधन को व्यवस्था बनाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। छुट्टियों के बाद वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की अचानक बढ़ी संख्या के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया। सुबह से ही ओपीडी और पर्ची काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग गईं जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ इतनी अधिक रही कि अस्पताल परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सुबह करीब आठ बजे से ही मरीज अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अवकाश के चलते वीरवार को अस्पताल खुला। पर्ची बनवाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आए परिजनों को अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन और गायनी ओपीडी के बाहर देखने को मिली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से तैनात किए कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों को बार-बार लोगों को लाइन में लगाने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया। वीरवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज पहुंचे, जिससे दबाव बढ़ गया। बता दें कि पिछले दिनों अवकाश के चलते लोग अस्पताल खुलने का इंतजार कर रहे थे।



700 के करीब रही ओपीडी
क्षेत्रीय अस्पताल में औसतन रोजाना 400 से 500 से बीच मरीजों की ओपीडी रहती है लेकिन वीरवार को यह संख्या 700 के करीब पहुंच गई। इस दौरान वायरल के मरीज सबसे अधिक रहे। अस्पताल में तैनात एमडी मेडिसिन डॉ. राहुल कौंडल ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते इन दिनों वायरल के मामले अधिक आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को इन दिनों खान पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में वीरवार को मरीजों की संख्या अधिक रही। बीते कुछ दिनों से अवकाश के चलते अस्पताल में ओपीडी की सुविधाएं बंद थी। वीरवार को 700 के करीब ओपीडी रही है।
विज्ञापन

-डॉ संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना

ऊना अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे हुए मरीज व साथ आए हुए लोग।संवाद- फोटो : उर्रा-हरखापुर मार्ग पर काली कोट मंदिर के निकट धू-धू कर जलती कार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें