ऊना अस्पताल में गायनी वार्ड के बाहर बारी के इंतजार में बैठी महिलाएं ।संवाद
- फोटो : -जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को ज्ञापन सौंपते सपा के नेता एवं पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार को 27 लोग बुखार और छह डायरिया से पीड़ित निकले हैं। मौसम के बदलते मिजाज के चलते सीधे तौर पर लोग विभिन्न प्रकार के रोगों के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को सुबह ही पर्ची काउंटर पर लोगों की उपचार करवाने के लिए काफी भीड़ उमड़ी रही। वहीं दूसरी ओर विभिन्न ओपीडी में भी उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोग देखे गए। मातृ एवं शिशु अस्पताल में भी महिलाएं उपचार करवाने के लिए काफी संख्या में पहुंची। जिससे पूरा परिसर महिलाओं से ही पैक नजर आया। सोमवार को 612 रिकॉर्ड ओपीडी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दर्ज की गई। जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक संक्रमित निकली हैं। पुरुष ओपीडी में 232 तो महिला ओपीडी में 299 महिला मरीज उपचार के लिए दर्ज हुए हैं तो वहीं मातृ एवं शिशु अस्पताल में भी मेल मरीज में 51 और फीमेल मरीज में 30 मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक संजय मनकोटिया का कहना है कि मौसम खराब होने और एकाएक से बदलाव आने की सूरत में लोगों की सेहत के ऊपर विपरीत असर पड़ रहा है। बीच-बीच में मौसम दिन में खिल उठा है और सुबह और रात को ठंड बरकरार होने से लोगों द्वारा खान-पान पर सही ध्यान न देने से सीधे तौर पर विभिन्न प्रकार के मौसमी संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सर्दी भरे मौसम में ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें और चिकित्सक से परामर्श के दौरान ही दवा का सेवन करें। घर में समय बर्बाद न करें और किसी भी प्रकार का संक्रमण हो तो तुरंत अस्पताल में चेकअप करवाएं और अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान दें। बच्चे और बुजुर्गों को हल्का और गुनगुना पानी का सेवन करने के लिए परामर्श किया है तो वहीं दूसरी ओर घर का ही पका हुआ सादा खाना लेने का आह्वान किया है।