फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की कतार लंबी

Sat, 13 Apr 2024 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी एक नाम पर सहमति बनाने के लिए पार्टी में माथापच्ची जारी
विज्ञापन


धरतीपुत्र को टिकट दिलाने को गगरेट कांग्रेस एकजुट

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। उपचुनाव की जंग में गगरेट हलके से कांग्रेस में टिकट के चाहवानों की कतार लंबी हो चली है। चुनौती बने प्रत्याशी चयन के मोर्चे पर किसी एक नाम पर सहमति बनाने के लिए पार्टी में माथापच्ची का दौर जारी है। सहमति बनाने और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए लगातार हो रहीं बैठकें व बंद कमरों में मंथन अभी तक नतीजे के तौर पर सामने नहीं आ पाया है। गगरेट से टिकट की दौड़ में शामिल करीब 10 नेता जोर लगा रहे हैं।
वीरवार को कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित विधायक मलिंद्र राजन, सुदर्शन बबलू व संजय रत्न की अगुआई में बैठक का आयोजन तो हुआ, परन्तु इस बैठक में टिकट के चाहवानों का शक्ति प्रदर्शन ही देखने को मिला। गगरेट में हुए इस शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेस के टिकट के चाहवानों के समर्थकों ने जमकर अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की व टिकट के लिए जोर लगाया। इस बीच, गगरेट के कांग्रेसी नेता किसी स्थानीय दावेदार को ही टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट की कतार में हैं ये नेता

पूर्व विधायक राकेश कालिया, कुलदीप कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव रमन जसवाल, सरोज शर्मा, बृजेश डोगरा, अश्वनी ठाकुर, कुलदीप दीपा, धर्मवीर, अजय ठाकुर, राकेश अपलू हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें