विधायक विवेक शर्मा ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते।
ऊना। कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरोह से शराब का ठेका जल्द ही शिफ्ट होगा। उन्होंने जोगी पंगा में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सरोह में शराब के ठेके को शिफ्ट करने के संदर्भ में भी मिला और उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को अश्वस्त किया कि जल्द ही शराब के ठेके को अन्य जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर भी ग्रामीण मिले। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो पेयजल की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। प्रभावित इलाकों का दौरा किया जाए और जो स्त्रोत सूखने की कगार पर हैं या जिन में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं है या क्षेत्र में कोई और नई परियोजना पेयजल की स्थापित करनी है। इस दिशा में उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का निपटारा करते हुए मौके पर निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीणों से जुड़ी समस्या का समाधान करने में अधिकारी कोई भी कोताही न बरतें। इसमें अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लोगों से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीण राजस्व से संबंधित समस्याओं को लेकर भी मिले और उन्होंने मौके पर समस्याओं का निपटारा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है और इस दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भले ही वर्तमान में प्रदेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो गलत निर्णय लिए हैं। उनका वर्तमान में कांग्रेस सरकार को और प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है, लेकिन कुशल नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जल्द ही इस आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए नित रोज नई नीति के तहत काम करने की दिशा में अग्रसर है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राम आसरा, रविंद्र, ओम प्रकाश, राजीव, बलजीत, युवा कांग्रेस पार्टी, महिला कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस सेवादल सहित कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।