फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुबह छाए हल्के बादल, दोपहर बाद मौसम साफ

Tue, 08 Jul 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए फिर दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दिला पाई है। बता दें कि बीते दिनों हुई भारी बारिश से कई स्थानों व खेतों में जल भराव हुआ था। सोमवार को दोपहर बाद मौसम साफ होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। खेताें में खड़े पानी को निकालने के लिए किसान जुट गए हैं ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले का सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आगामी दिनों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें