फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुबह के समय छाए हल्के बादल, शुष्क ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को देरी से निकली धूप, लोग कर रहे बारिश होने का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में सूखी सर्दी का कहर जारी है। नवंबर की शुरुआत में जिले में हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद से अब दिसंबर शुरू होने पर भी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में सूखी सर्दी बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे लाेगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे और कार्यालयों को जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। हल्की धुंध और ओस भी जिले में पड़नी शुरू हो गई है। रात के समय तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वीरवार सुबह सूर्य के दर्शन भी देरी से हुए। सुबह से समय हल्के बादल छाए रहे। बाद में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश न होने के चलते सूखी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश न होने के चलते किसानों की परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है। गैर सिंचित क्षेत्रों में गेंहू की सिंचाई के लिए किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूखी सर्दी के चलते सुबह और शाम को सैर के लिए आने वाले लोग भी कम संख्या में ही आ रहे हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी दिनों में सूखी सर्दी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें