फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने अंब महाविद्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह को सम्मानित करते अंब महाविद्यालय के प्रबंधन सदस्य। स्रोत संस्थान - फोटो : स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महाविद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों का किया अवलोकन, सराहे प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय अंब में लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया और एनसीसी के महत्व तथा भारतीय सेना में कॅरिअर के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों का अवलोकन किया और इन प्रयासों की सराहना की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने समय प्रबंधन, माता-पिता एवं वरिष्ठजनों के सम्मान, तथा लक्ष्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों एवं कैडेट्स ने उनके साथ गहन चर्चा की और अपने करियर तथा दैनिक जीवन से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से समाधान किया।लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह भारतीय सेना में बत्तीस वर्षों की सेवा कर चुके हैं। वे भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से प्रशिक्षित अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से संबंध रखते हैं। उन्होंने हाल ही में नवंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में 6 एचपी सीओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया और वे वर्ष 2027 में इसी पद से सेवानिवृत्त होंगे। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें