फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में एलएफटी और आरएफटी टेस्ट की सुविधा शुरू

Mon, 05 Aug 2024 03:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में लिवर और किडनी से संबंधित टेस्ट की सुविधा दोबारा शुरू हो गई है। अस्पताल में यह सुविधा मार्च माह से बंद पड़ी थी। इसके बाद से मरीजों को इन टेस्ट के लिए बाहरी लैब का रूख करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

मशीन खराब होने के चलते मरीजों के यह टेस्ट अस्पताल की लैब में नहीं हो पा रहे थे। विभाग की तरफ से वर्तमान में मशीन को ठीक करवाकर लोगों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया गया है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में लिवर (एलएफटी) और किडनी (आरएफटी) के टेस्ट की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। इससे पूर्व मरीजों को निजी लैब में जाकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। इससे उनके समय के साथ पैसे की भी बर्बादी हो रही है।
अस्पताल में जिले भर से रोजाना औसतन 100 से 150 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा मरीजों को दाखिल करने और पंचकर्म की सुविधा भी अस्पताल में दी जाती है। ऐसे में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक की तरफ से अधिकतर एलएफटी और आरएफटी टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है। टेस्ट करवाने के लिए जब मरीज अस्पताल की लैब में पहुंचते हैं, तो उन्हें मशीन खराब होने की बात कह कर टेस्ट के लिए मना कर दिया जाता था। इस समस्या को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने अब खराब मशीन को ठीक करवा लिया है। ऐसे में अब मरीजों को अस्पताल में सरकार की तरफ से तय दामों में एलएफटी व आरएफटी टेस्ट की सुविधा को शुरू कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने लैब में अन्य अतिरिक्त मशीनों को भी स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों के मांग उठाई है, जिस पर अभी विभाग विचार कर रहा है।
विज्ञापन


कोट्स
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में खराब पड़ी मशीन को ठीक करवा लिया है। अब एलएफटी व आरएफटी टेस्ट की सुविधा मरीजों को मिल रही है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें