फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रावण अष्टमी मेला आज से, 350 पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड्स संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Mon, 05 Aug 2024 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार से श्रावण अष्टमी मेला शुरू होगा। मेले के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं।
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए 350 पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड्स तैनात किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मंदिर न्यास द्वारा छह दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। जिलाधीश जतिन लाल ने जिला प्रशासन के सभी विभागों को मेले के दौरान बेहतरीन व्यवस्थाएं बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन हों और किसी तरह की असुविधा न हो। मेले के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि मेले के दौरान व्यवस्थाएं बनाने के लिए जिलाधीश जतिन लाल द्वारा संबंधित विभागों को विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेला व्यवस्थित हो। सावन अष्टमी मेले के लिए चिंतपूर्णी मंदिर को विशेष रूप से रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालु मंदिर में फोटोशूट और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे दर्शनों के लिए खुले रहेंगे। मात्र एक घंटे के लिए रात 12 बजे सफाई व्यवस्था के लिए मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे माता रानी को भोग लगाने के लिए आधा घंटे के लिए मंदिर पहले की तरह बंद होगा। लंगर लगाने वाली संस्थाओं को मंदिर प्रशासन से विशेष अनुमति लेनी होगी। यह अनुमति एसडीएम अंब द्वारा दी जाएगी। लंगर लगाने के लिए 10 हजार लंगर फीस और 10 हजार धरोहर राशि जमा की जाएगी। धरोहर राशि 15 दिन के भीतर वापस ले सकेंगे। यदि लंगर वाले इलाके में सफाई व्यवस्था ठीक न हुई, तो धरोहर राशि जब्त करके उस क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सफाई करवाई जाएगी, लेकिन इससे पहले यह अनुमति लंगर लगने वाली पंचायत प्रधानों द्वारा दी जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें