फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो माह से मैड़ी में तेंदुए की दहशत, अब तक नहीं लगा पिंजरा

Sat, 21 Nov 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैड़ी (ऊना)। ग्राम पंचायत मैड़ी में तेंदुए की दहशत दो महीने बाद भी खत्म नहीं हुई है। कुजासर और बेरी साहिब गुरुद्वारे के बीच तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल है। तेंदुआ कई पालतू पशुओं को शिकार बना चुका है लेकिन अब तक उसे पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बाईपास रोड पर दोनों गुरुद्वारों के बीच तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे मैड़ी सत्संग घर के पास भी उसे देखा गया। लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से लगभग हर रोज क्षेत्र के किसी न किसी हिस्से में तेंदुए की मौजूदगी सामने आ रही है। ऐसे में सुबह-शाम घरों से निकलना और पशुओं को बाहर ले जाना भी जोखिम भरा हो गया है।
इस समस्या को पहले भी उठाया गया था। उस समय बेरी साहिब गुरुद्वारे के प्रबंधक नरेश शर्मा, पंचायत प्रधान दलबीर सिंह, पूर्व प्रधान रजनीश पाल और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई थी। वन विभाग के रेंज अधिकारी अशोक कुमार ने प्रभावित क्षेत्र में दोबारा पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, करीब दो महीने बीतने के बाद भी ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

ज्वार वन विभाग के अधिकारी विजय सिपहिया ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों का मामला विभाग के ध्यान में है। जल्द ही मैड़ी में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले लोगों और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें