फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिन में बेखौफ घूम रहा तेंदुआ, रात को कर रहा बेजुबानों का शिकार

Fri, 28 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की तहसील घनारी के वार्ड नंबर चार में तेंदुए का आतंक एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। पिछले दिनों तेंदुए ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया। इससे पहले भी एक गाय को घायल किया जा चुका है। लगातार हो रहे हमलों के बाद पूरे वार्ड में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ अब रात के अंधेरे तक सीमित नहीं है बल्कि दिन में भी बेखौफ क्षेत्र में घूमता देखा जा रहा है। हालात इतने डरावने हो चुके हैं कि लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। वार्ड नंबर 4 के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। ‎ग्रामीणों में आशा देवी, वार्ड पंच बंदना कुमारी, सतीश कुमार, रमन कुमार, विचित्र सिंह, राकेश कुमार ने कहा है कि तेंदुए को पकड़ा जाए। वन खंड अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें