नारी (ऊना)। क्षेत्र के गांव बडसाला में पिछले एक माह से तेंदुआ का आतंक है। अभी तक चार लोगों को पालतू कुत्तों का अपना शिकार बना चुका है। सोमवार रात को भी स्थानीय निवासी नरेश कुमार के पालतू कुत्तों को सड़क से उठाकर ले गया। इससे पहले संजीव कुमार, मनमोहन और राजकुमार के पालतू कुत्तों को भी अपना शिकार बना चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को पालतू जानवरों की भी चिंता सता रही है। डर के चलते छोटे बच्चे घर से नहीं निकल रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मामले को लेकर वनरक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आ गया है। जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।-संवाद