ऊना। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना को नया डीएसओ मिल गया है। एथलीट सीनियर कोच भगीरथ ने यहां बतौर खेल अधिकारी ज्वाइन कर लिया है। ज्वाइनिंग में बाद फिलहाल वह अपने आधिकारिक दौरे पर शिमला में हैं। इससे पहले डीएसओ का अतिरिक्त कार्यभार कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया संभाल रहे थे। जबकि अब नियमित डीएसओ के रूप में सीनियर कोच भागीरथ यहां खेल गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। भागीरथ इससे पूर्व बिलासपुर और चंबा जिला में भी बतौर कुशल डीएसओ सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में बतौर कोच एथलेटिक्स गतिविधियों में कई छात्र व प्रशिक्षु राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं।