फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कलोह में तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 18 Oct 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। कलोह गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने सुरेंद्र कुमार की गाय को शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले तीन अक्तूबर को पवन कुमार निवासी वार्ड चार और बिट्टू वार्ड तीन की गाय तथा 10 अक्तूबर को दीपक निवासी वार्ड पांच के कुत्ते को तेंदुए ने शिकार बनाया था। स्थानीय सुनील कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार और विष्णु कुमार ने बताया कि उनके मवेशियों को तेंदुए द्वारा शिकार बनाए जाने की घटनाओं ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नज़र रखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग अधिकारी ऊना विकल्प यादव ने कहा कि तेंदुआ भी पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और मवेशियों को खुले व असुरक्षित स्थानों पर बांधने के बजाय सुरक्षित पशुशाला में रखने की अपील की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरे के व्यवस्था करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें