फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी में तेंदुए ने गाय पर किया हमला, क्षेत्र में दहशत

Fri, 10 Jul 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की तहसील घनारी के वार्ड चार में वीरवार को दिनदहाड़े तेंदुए ने घर के पास जंगल में चर रही एक गाय पर अचानक हमला कर दिया। हमले में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। गाय के मालिक विचित्र सिंह ने बताया कि रोज़ की तरह अपनी गाय को घर के नज़दीक जंगल में चरने के लिए छोड़कर गया था। जब घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक तेंदुआ गाय पर बार-बार हमला कर रहा था। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों के शोर-शराबे से घबराकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, जिससे गाय की जान बच गई।‎ ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत गश्त बढ़ाकर तेंदुए को रेस्क्यू किया जाए और निगरानी की जाए। वन विभाग के खंड अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें