फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवा एवं महिला कल्याण के लिए ‘सामर्थ्य’ का शुभारंभ

Wed, 07 Aug 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में ‘सामर्थ्य’’ का शुभारंभ के दौरान डीसी ऊना जतिन लाल जानकारी देते हुए
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को ऊना जिले में युवा एवं महिला कल्याण को समर्पित एक नई पहल ‘सामर्थ्य’ का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन की इस पहल में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त जतिन लाल ने शुभारंभ कार्यक्रम में बताया कि इसमें 6 मुख्य घटकों-फिटनेस, प्रतिस्पर्धात्मकता, कला एवं संस्कृति, उद्यमिता, जागरूकता एवं नियंत्रण और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से लागू इस पहल की सफलता में जिले की औद्योगिक इकाइयों से सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर उपायुक्त ने खुद डोनेशन की पहल करते हुए रेडक्रॉस को अपनी ओर से 25 हजार का अंशदान दिया। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नशामुक्त हिमाचल बनाने पर विशेष जोर है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं सीपीओ संजय सांख्यान, जिले के सभी एसडीएम, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बाक्स
25 जरूरतमंद लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा प्रशासन

इस कार्यक्रम के तहत प्रशासन गरीब परिवारों की 25 जरूरतमंद लड़कियों की पढ़ाई का खर्च वहन करेगा। इस योजना के तहत, वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में 25 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इसमें केवल वे लड़कियां आवेदन के लिए पात्र हैं, जिनके पिता का स्वर्गवास हो चुका है या जिनके पिता 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। आवेदक ऊना जिले की निवासी होनी चाहिए, किसी अन्य योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए और उनके परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित लड़कियों को उनकी डिग्री या उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पहले चरण में 25 लड़कियों का चयन उनके अंक और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित जानकारी उपायुक्त कार्यालय के कक्ष संख्या. 413 से प्राप्त की जा सकती है।

ऊना में ‘सामर्थ्य’’ का शुभारंभ के दौरान डीसी ऊना जतिन लाल जानकारी देते हुए

ऊना में ‘सामर्थ्य’’ का शुभारंभ के दौरान डीसी ऊना जतिन लाल जानकारी देते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें