फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्मशानघाट के पास देर रात हादसा, हिल व्यू कॉलोनी निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात हुआ हादसा, कार सवार ने सड़क क्रॉसिंग पर खड़े युवक को मारी टक्कर
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने तोड़ा दम
आरोपी कार सवार के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में श्मशानघाट के नजदीक मंगलवार देर रात सड़क हादसे में हिल व्यू काॅलोनी निवासी युवक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब युवक सड़क के बीच बनी क्रॉसिंग पर खड़ा होकर एक कार सवार से बात कर रहा था। इस दौरान ऊना से आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राहुल पुत्र नरेश ठाकुर निवासी हिल व्यू काॅलोनी ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस ने टक्कर माने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार निवासी जेएस विजडम कॉलोनी ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 09:30 बजे वह पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित अपनी दुकान बंद करके गाड़ी से घर जा रहा था। इस दौरान घर की ओर मुड़ने के लिए श्मशानघाट के पास बनी क्रॉसिंग पर रुका। उसी समय ऊना की ओर से आई एक गाड़ी ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। चालक ने अपनी गाड़ी को सड़क के दूसरी तरफ खड़ा किया तथा उसके पास आकर कहा कि उससे गलती हो गई। टक्कर मारने वाले गाड़ी चालक ने अपना नाम राहुल पुत्र नरेश ठाकुर निवासी हिल व्यू काॅलोनी ऊना बताया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अभी उसकी राहुल के साथ बातचीत चल ही रही थी कि ऊना की ओर से तेज रफ्तार में आई एक अन्य कार ने उसकी गाड़ी और क्रॉसिंग पर खड़े राहुल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल राहुल सड़क पर गिर गया। राहुल को आसपास मौजूद लोग अस्पताल ले गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, राहुल को क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल बीबीएमबी से सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता नरेश रेड का बेटा था। उसकी अचानक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

सीएम नीतीश विजिट मुजफ्फरपुर

सीएम नीतीश विजिट मुजफ्फरपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें