फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तलवाड़ा में रात के अंधेरे में जमकर हो रहा शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली सुअर का शिकार कर चले गए स्कॉरपियो में आए शिकारी
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई शिकार की पूरी वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। उपमंडल नंगल में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए रात के अंधेरे में सरेआम गोलियां चला रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इन शिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ताजा मामला नंगल के गांव तलवाड़ा की घनी आबादी में बीती रात 11 बजे के आसपास सामने आया है। एक काले रंग की स्काॅरपियो में सवार होकर आए कुछ लोगों ने जंगली सुअर के झुंड पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और शिकार किए सुअर को लेकर फुर्र हो गए। यह पूरी वारदात एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस घर में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हुई है, उस घर के मालिक जीवन कुमार ने तुरंत पुलिस व जंगली जीव सुरक्षा विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नंगल पुलिस की टीम व जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जीवन कुमार व उसके बेटे सुमित ने बताया कि जैसे ही गोलियां चलने की आवाज उन्होंने सुनीं, वह घर से बाहर आ गए थे। शिकारियों को शिकार उठा कर ले जाते उन्होंने देख लिया। कहा कि अगर शिकारियों का निशाना चूक जाता तो गोली खिड़कियों से उनके बेड रूम तक पहुंच सकती थी। मौके पर पहुंचे जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारी अमृत लाल व संजीव कुमार ने भी जांच शुरू कर दी। गांव के सरपंच अमरीक सिंह व गुरु रविदास आयुर्वेद युनिवर्सिटी के चेयरमैन डाॅ. संजीव गौतम ने कहा कि डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने मिलकर शिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि मामला जंगली जीव सुरक्षा विभाग के अधीन आता है और उनकी शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें