फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल हादसे के मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 22 Nov 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल सड़क हादसे के दो मृतकों का शुक्रवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। वीरवार को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए जिसके बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं हादसे में जान गंवाने वाली महिला किरण देवी का पार्थिव शरीर उनके परिवारजन लुधियाना ले गए जहां अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। हादसे में घायल अमन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती एक अन्य घायल अभिमन्यु कौशल की स्थिति स्थिर बनी हुई है। ध्यान रहे कि संतोषगढ़–टाहलीवाल मार्ग पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात करीब 11:45 बजे भीषण सड़क हादसा उस वक्त हुआ, जब जन्मदिन मनाने जा रहे चार दोस्तों की कार को अचानक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा में तरनजीत सिंह निवासी गांव पूना जिला ऊना, मयंक निवासी मैहतपुर और लुधियाना निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक जतिंद्र सिंह निवासी गांव धुग्गे, हरोली जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें