फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में दिवाली तक बड़े स्तर शुरू होगी आलू की पटाई

Mon, 02 Nov 2026 04:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में दिवाली तक बड़े स्तर पर आलू की पटाई का दौर शुरू होने की संभावना है। फिलहाल जोल और अंब के कुछेक क्षेत्रों में किसान आलू की फसल निकालकर मंडियों तक पहुंचाने में जुटे हैं जबकि हरोली और गगरेट क्षेत्र में अभी पटाई शुरू होना बाकी है। वर्तमान में आलू की फसल को 2800 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 2000 हेक्टेयर भूमि पर आलू की खेती की जा रही है। मौजूदा समय में फसल लगभग 90 फीसदी तक तैयार हो चुकी है। किसान आलू के बेहतर आकार और उत्पादन के लिए खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। दिवाली तक पटाई में तेजी आने से मंडियों में आलू की आवक भी बढ़ने की उम्मीद है।
जिला के किसान प्रीतम चंद, शाम लाल, अभिषेक सिंह, रविंद्र सैनी और प्रेम चंद सहित अन्य किसानों का कहना है कि इस बार आलू की फसल धीरे-धीरे तैयार हो रही है। अभी कई खेतों में सिंचाई का काम चल रहा है। जोल और अंब के कुछ क्षेत्रों में किसानों ने पटाई शुरू कर दी है, जबकि हरोली और गगरेट में फसल को पूरी तरह तैयार होने का इंतजार है। किसानों के अनुसार दिवाली तक आलू निकालने का काम बड़े स्तर पर शुरू हो जाएगा। फसल की गुणवत्ता और मंडियों में मिलने वाले दाम पर किसानों की आमदनी निर्भर करेगी।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला कृषि विभाग ऊना डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में आलू की पटाई शुरू हो गई है जबकि अन्य इलाकों में किसान सिंचाई कर रहे हैं। दिवाली तक जिले में बड़े स्तर पर आलू की पटाई शुरू होने की संभावना है। आलू की मंडियों में आवक के लिहाज से दामों में उतार-चढ़ाव आता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें