पीपलू-मतोह मार्ग पर भूस्खलन के चलते गिरा पेड़ ।स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। पीपलू-मतोह सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। इससे रास्ते में जगह-जगह मलबा और पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे की मिट्टी ढीली होने के कारण ल्हासे गिर रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रास्ते को शीघ्र बहाल किया जाए और सड़क पर गिरे पेड़ों को तुरंत हटाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके। प्रशासन ने स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए रखने की बात कही है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग की शीघ्र सफाई और बहाली के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और पूरी सतर्कता बरतें।