फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में सार्वजनिक शौचालय स्थापित करने के लिए भूमि चयन का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अरसे से विभिन्न स्थानों पर शौचालय स्थापित करने की उठती रही है मांग
विज्ञापन

लोगों को आए दिन करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में नगर निगम की ओर से नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। इस दिशा में निगम की टीम ने सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत उपयुक्त स्थलों का चयन किया जा रहा है, जहां इन शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
वर्तमान में शहर में केवल दो सार्वजनिक शौचालय हैं। एक पुराना डीसी ऑफिस के समीप और दूसरा एमसी पार्क में। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। मुख्य बाजार क्षेत्र में भी सार्वजनिक शौचालयों की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। इस समस्या को लेकर कई सामाजिक संगठन समय-समय पर आवाज उठा चुके हैं। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद अब निगम प्रबंधन ने सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए पहले सर्वेक्षण कर उपयुक्त स्थानों को चिह्नित किया जाएगा और फिर वहां शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़–धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसें होने के कारण ऊना शहर में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालयों की कमी यात्रियों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। नगर निगम की ओर से पहले बनाए गए कुछ शौचालय समय के साथ पर्याप्त साबित नहीं हो पा रहे हैं, जिसे देखते हुए अब निगम नए सिरे से योजना लागू करने जा रहा है। इस संबंध में संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना मनोज कुमार ने बताया कि नए सार्वजनिक शौचालय स्थापित करने के लिए स्थानों का चयन जारी है। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने कहा कि शहर में सार्वजनिक शौचालयों की भारी कमी है। नगर निगम को जल्द से जल्द नए शौचालयों का निर्माण करना चाहिए, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें