फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बल्क ड्रग पार्क के लिए भूमि समतल करने का कार्य शुरू

Tue, 24 Feb 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के हरोली क्षेत्र के पोलियां बीत में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क के निर्माण की राह साफ हो गई है। पेड़ कटान की अनुमति मिलने के बाद अब परियोजना स्थल पर भूमि समतलीकरण (लैंड लेवलिंग) का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है। बल्क ड्रग पार्क के लिए निर्धारित कुल भूमि में से लगभग 200 हेक्टेयर भूमि पर लैंड लेवलिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पार्क के अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाएंगे। बल्क ड्रग पार्क बनने से न केवल ऊना बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में फार्मास्युटीकल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस परियोजना से संबंधित सहायक उद्योगों के स्थापित होने की भी संभावना है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों में और वृद्धि होगी। बल्क ड्रग पार्क के शुरू होने से ऊना जिले को एक नई औद्योगिक पहचान मिलने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
उद्योग विभाग ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क के लिए भूमि समतलीकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि विभाग परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में यह परियोजना धरातल पर साकार होगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें