फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायंसरी में जमीन विवाद, बुजुर्ग से मारपीट, चार पर एफआईआर

Tue, 03 Nov 2026 04:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत रायंसरी में जमीन पर कथित अतिक्रमण कर निर्माण करने का विरोध करने पर 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने बुजुर्ग का रास्ता रोककर हाथापाई की और डंडे व खेत में पड़े पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में घायल बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के अनुसार शिकायत मिलने पर पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंची। वहां दौलत राम का मेडिकल करवाया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें