ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने बाथड़ी जंगल में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को देसी शराब की आठ बोतलों के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय रघु महतो पुत्र कैलाश महतो निवासी वार्ड नंबर 15, बिदरोलीया, सिमरिया घाट, जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की टीमें सक्रियता से डटी हैं।