फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लठियाणी-मंदली पुल के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य जारी

Mon, 10 Mar 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। गोविंद सागर झील के लठियाणी-मंदली के बीच 613 करोड़ रुपये की लागत से 860 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण से ऊना से हमीरपुर की दूरी 22 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पुल के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। अधिकांश किसानों को मुआवजा मिल चुका है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सरकार और प्रशासन इस महत्वपूर्ण परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस पुल के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ऊना, हमीरपुर बिलासपुर और मंडी जिलों के हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। भाखड़ा विस्थापित परिवारों के लिए यह पुल वरदान से कम नहीं होगा। वर्षों से विस्थापितों को यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन इस पुल से उनका आवागमन सरल हो जाएगा। भाखड़ा विस्थापित संघ के अध्यक्ष देशराज मोदगिल ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह पुल क्षेत्रीय विकास को भी गति देगा। पुल बनने के बाद वैकल्पिक मार्गों पर निर्भरता कम होगी, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी। स्थानीय किसानों, व्यापारियों और छोटे उद्यमियों के लिए बाजारों तक पहुंच आसान हो जाएगी। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिससे स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार इस पुल के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें