फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दंगल प्रतियोगिता के फाइनल में फगवाड़ा के लाली विजेता

Tue, 20 Feb 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के डोहक में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता करवाई गई। सोमवार को यह खेल एवं कुश्ती मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से 320 पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती प्रतियोगिता में लाली फगवाड़ा वाले पहलवान ने माली जीती कर 25000 रुपये के प्रथम पुरस्कार को अपने नाम किया। जबकि गांव बद्दोवाल पंजाब के लाडी पहलवान को उपविजेता रहने पर 15000 रुपये का पुरस्कार देकर नवाजा गया। खेल मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता में बाथू की टीम को विजेता रहने पर 11000 रुपये से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कबड्डी मैचों में रुद्रा क्लब ऊना को प्रथम रहने पर 11000 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। सभी विजेताओं व उपविजेताओं सहित प्रतिभागी खिलाड़ियों को डोकेश्वर फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी नंदलाल शर्मा, देशराज मोदगिल, राजीव शास्त्री, पंडित सुरेश मोदगिल, जीवन मोदगिल, राजेंद्र कुमार, सूबेदार बालकिशन राकेश कुमार, परस राम, जगदीश चंद, जोगिंद्र लाल, नितिन शर्मा, ईंजी अमित शर्मा, आशुतोष मोदगिल, सहित गण्यमान्यों ने पुरस्कार बांटे। ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा जी ने बताया कि अगले वर्ष से मेले का और भी विस्तार किया जाएगा। मेले का समय भी बढ़ाया जाएगा। इसमें और अधिक प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें