फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के घर से लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। निकटवर्ती मजारा गांव में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के घर का ताला तोड़ कर लाखों की नकदी चोरी हो गई। इस आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी की पहचान हनी कौशल पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव मजारा वार्ड नंबर चार जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार कौशल निवासी गांव मजारा मंडी जिले के जंजैहली में लोक निर्माण विभाग में एक्सईएन हैं। उन्होंनेे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर के गेट को तोड़कर का कोई घर से एक लाख भारतीय रुपये और और 61 हजार रुपये विदेशी करेंसी चुरा ले गया है। शिकायतकर्ता ने गांव के ही एक युवक पर घर में चोरी करने का शक जताया। पुलिस ने चोरी के घटनास्थल से पत्थर का टुकड़ा और चप्पल भी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का घर एक्सईएन के घर के पीछे है। 26 मार्च की रात नौ बजे के करीब हनी कौशल को रविंद्र कुमार ने कृष्ण कुमार के मकान के सामने बैठा देखा था। 27 मार्च को हनी कौशल ने विदेशी करेंसी के नोट नंगल में लोगों को दिखाए थे। आरोपी ने नंगल में ही विदेशी पैसे बदले। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हनी कौशल को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें