फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला की ऊना बस स्टैंड में संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजाब के जालंधर की लापता महिला की बुधवार सुबह बस स्टैंड ऊना में संदिग्ध मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर की एक महिला ऊना बस स्टैंड पर बुधवार को घूम रही थी। इस बीच अचानक महिला गश खाकर गिर पड़ी। लोगों ने 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। महिला को एंबुलेंस के जरिये क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि महिला करीब सात से आठ महीने से लापता थी। परिजनों ने मौत को लेकर कोई शक नहीं जताया है। मृतक महिला की पहचान हरविंद्र कौर 37 पत्नी स्व. स्वर्ण सिंह निवासी अत्ती तहसील फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें