ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते भड़ोलिया खुर्द में 25 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को रामजी कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर रामजी को परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन चंडीगढ़ सेक्टर 16 ले गए, जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामजी कुमार पुत्र साधू राम निवासी भड़ोलिया खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।