मुबारिकपुर (ऊना)। चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के गांव लडोली वार्ड तीन निवासी एकता ने बिना किसी कोचिंग के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नेट उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकता ने यूजीसी नेट में 95.54 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर पर एकता के कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मजबूत इच्छाशक्ति और पूरी लगन के साथ मेहनत की जाए तो जीवन में ऐसी कोई चुनौती नहीं, जिससे पार न पाया जा सकता हो। एकता के पिता नरिंद्र कुमार और माता दीक्षा ने कहा कि एकता ने जमा दो वाणिज्य की परीक्षा भी अच्छे अंकों से पास की थी। वहीं, एकता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों को दिया है।