फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कोकोवाल की टीम ने जीता नंगल खुर्द क्रिकेट कप

Thu, 22 Oct 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली/ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशा कोई राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक बुराई है। इसके खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। ऊना जिले में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की करीब 1.75 करोड़ रुपये की संपत्तियां सील की गई हैं और ऐसी संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई भी की गई है। उपमुख्यमंत्री बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के नंगल खुर्द में आयोजित क्रिकेट कप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 17 से 21 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कोकोवाल, पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि नंगल खुर्द की टीम उपविजेता रही। मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। मुकेश अग्निहोत्री ने नंगल खुर्द क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी को अपनी ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नंगल खुर्द में खेल मैदान पर 50 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई जाएंगी। नगनोली और बीटन में भी 50-50 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई गई हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नंगल खुर्द में पेयजल आपूर्ति को लेकर उठाई गई मांगों को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुखविंदर कौर, नंगल खुर्द पंचायत के प्रधान जसवंत सिंह, उपप्रधान अश्वनी कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि, क्रिकेट कमेटी के सदस्य, खिलाड़ी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें