बंगाणा (ऊना)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंगाणा और केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के विद्यार्थियों के बीच चौथे दिन भी परस्पर संवाद से सीखने के अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रार्थना सभा के बाद प्रो. राम मूर्ति का व्याख्यान हुआ। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में नैतिकता की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा श्रद्धा से ज्ञान अर्जित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। फिर विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान प्रयोगशाला में विभिन्न प्रयोग किए। दोनों विद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य बैडमिंटन का मित्रता मैच का भी आयोजन हुआ। विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय बंगाणा की छात्राओं द्वारा सामूहिक गान कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लिया तथा परेड ड्रिल का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य गिरीश चंद शर्मा ने विद्यार्थियों से परस्पर समन्वय द्वारा सीखने पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद