ऊना। श्री गुरु अर्जन देव जी सेवा सोसायटी बसदेहड़ा ने कीर्तन दरबार का आयोजन किया। भाई गगनदीप सिंह, बीबी दलेर कौर, ज्ञानी जंग सिंह, बलविंद्र सिंह और महताब सिंह सहित अन्य ने कथा कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संत बाबा जीत सिंह देहलां और अन्य सेवा सोसायटियों द्वारा लंगर लगाए गए। सोसायटी की तरफ से संत बाबा जीत सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा गुरबक्श सिंह व अन्य सेवादारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी समागम में भाग लिया। संवाद